National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:47 am

तहसील जलालपुर अंतर्गत नसोपुर की घटना का पर्दाफाश,

अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज तिवारी

तहसील जलालपुर अंतर्गत नसोपुर की घटना का पर्दाफाश,

2018 में तनुज अग्रवाल ने ममता सिंह पत्नी राना सिंह के नाम गाटा संख्या 746 व 727 का बैनामा कर दिया। शिवचरन रामचरन राम अचल पुत्र गण वंशू व प्रेमशीला पत्नी शिवचरन आदि के हस्तक्षेप से जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 2021 में सेक्शन 24 के तहत उस जमीन का पत्थल नसब हुआ उपरोक्त रामचरन आदि दबंगई दिखाते हुए हदबरारी से हुए पत्थल नसब के कुछ पत्थल को उखाड़ दिया । फिर ममता सिंह पक्ष रामचरन आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश एसडीएम से कराया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुआ ममता सिंह पक्ष दौड़ता रहा लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुआ । उधर रामचरन आदि उक्त हदबरारी के खिलाफ वाद दायर एसडीएम कोर्ट पर दिये साल भर वाद दायर पेंडिंग रहा । 12 जनवरी 2024 को वाद दायर स्वीकार हुआ एसडीएम जलालपुर ने वादयदार स्वीकार करते हुए स्टेटसको का आदेश भी दिया। जैसे ही एसडीएम जलालपुर ने स्टेटस को किया तुरंत जाकर शिवचरन आदि ने बाकी बचे पत्थल को उखाड़ कर उसको जोत लिए । 28 अगस्त 2024 एसडीएम जलालपुर द्वारा हदबरारी का आदेश हुआ और उन्होंने तहसीलदार को मार्क किया । तहसीलदार ने 5–6-सितम्बर को राजस्व निरीक्षक शिवपूजन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर पेमाइश कर फिर से पत्थल नसब कराया। 14 सितम्बर 2024 को ममता सिंह के ज्येष्ठ हनुमान सिंह ट्रैक्टर से उस जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान शिवचरन आदि ने उन पर जानलेवा हमला किया, हल्ला गोहार के बाद रामसिंह भगवान सिंह जयसिंह आकर बीच बचाव किये। उसी दिन 4 बजकर 15 मिनट शाम को एफआईआर नंबर 355/ 24 धारा 191(2) , 115 (2), 118( 1, ) 351 (2) के तहत शिवचरन रामचरन राम अचल व प्रेमशीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। और उसी दिन रामचरन आदि ने एफआईआर नंबर 0356 /24 धारा, 115 (2) , 74 , 324 (4) एससी एसटी 3(1)द, 3(1) हनुमान सिंह, व उनके साथ में बीच बचाव करने वाले राम सिंह भगवान सिंह पुत्रगण स्वर्गीय शिवमूरत सिंह, जयसिंह पुत्र स्वर्गीय सभाजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा क्रास करा दिया। दुर्भाग्यवश 20 सितम्बर 2024 को अविनाश वर्मा की ब्रेजा गाड़ी से UP 45 AR 0236 से प्रेमशीला का एक्सीडेंट हो गया। वह केजीएमयू रेफर हो गई। एक हफ्ते बाद उसकी मृत्यु हो गई। शिवचरन आदि एक्सीडेंट को हनुमान आदि की साजिश बता दिये । जबकि अविनाश वर्मा एफिडेविट भी देने को तैयार हैं कि मेरा हनुमान आदि से कोई सरोकार नहीं है। अविनाश वर्मा एक सम्मानित सामाजिक और एलआईसी जलालपुर में डीओ के पद पर कार्यरत हैं। उनका हनुमान सिंह आदि से कोई लेना देना नहीं है। अब प्रश्न उठता है कि हनुमान सिंह आदि कानून न्याय का सम्मान कर रहे हैं कि राम चरन आदि। शुरू से कहानी को देखा जाए तो रामचरन आदि ने कानून को धता बता कर पत्थल उखाड़ा हनुमान आदि एफआईआर के लिए दौड़ते रहे लेकिन उनका एफआईआर नहीं हुआ। दोबारा एसडीएम स्टेटस को किये कि उभय पक्ष कोई वहां नहीं जायेगा तब भी राम चरन आदि जाकर बाकी बचे पत्थल को उखाड़ कर जमीन पर अतिक्रमण कर लिए। फिर दोबारा पत्थल नसब हुआ तो उसको हनुमान सिंह अपनी बैनामाशुदा जमीन को जोत रहे ही थे कि राम चरन आदि उन पर जानलेवा हमला कर दिए। फिर दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हो गया। जलालपुर तहसील की शिथिलता का यह परिणाम है कि आज कहानी यहां तक पहुंच गई। समय रहते यदि कार्यवाही हो गई होती तो शायद आज न तो हनुमान आदि जेल जाते और न ही कहानी यहां तक आती।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.