National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 9:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 9:31 pm

रॉयल गार्डन विकास नगर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो मतदान सम्मेलन

रॉयल गार्डन विकास नगर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो मतदान सम्मेलन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय तोमर एवं कार्यक्रम संयोजक दिव्या राणा की अध्यक्षता में

उत्तराखंड विकास नगर
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विकासनगर में आयोजित नमो मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद लोक सभा टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा नए भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहती है। गुरुवार को रॉयल गार्डन विकासनगर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय तोमर एवं कार्यक्रम संयोजक दिव्या राणा की अध्यक्षता में नमो मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक मुन्ना चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, नीरू देवी,जिला अध्यक्ष भाजयुमो संजय तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो दिव्या राणा,मंडल अध्यक्ष विपुल मुसला ने कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती,पंडित दीन दयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। विधायक चौहान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं को मजबूती से तैयार रहने का आवाहन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं नीरू देवी ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हमेशा की तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा से जोड़ने हेतु निवेदन किया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का युवाओं से आव्हान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा विनोद कश्यप,अमित डबराल,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो दिव्या राणा, खजान नेगी, रिसब अग्रवाल,शुभम गर्ग,विनायक नौटियाल,मनीष रावत,संदीप ठाकुर,सुमित टोंक,आकाश कुमार,सुमित टोंक,नरेश कुमार,रविकांत, शारांश डोगरा,आदि लोग उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *