National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:58 am

किसानों को इंसाफ दिलाने मोर्चा ने एसडीएम को घेरा

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम बद्रीपुर के रिट खाले पर बिल्डरों द्वारा अतिक्रमण कर उसकी धारा मोड़ने एवं किसानों के शोषण के खिलाफ तहसील में घेराव कर उपजिलाधिकारी, विकासनगर श्री विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा | उप जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि उक्त रिट बरसाती खाला , जोकि बरसात के दिनों में बहुत विकराल रूप ले लेता है, उसको बिल्डरों/ संस्था द्वारा मोड़कर दूसरी तरफ से ले जाने का प्रयास किया जा रहा है,जो पानी का बहाव को नहीं रोक पाएगा तथा पानी खेतों में घुसेगा, जिस कारण खास तौर पर जनजाति के किसानों की कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी | कुछ दिन पूर्व उक्त बरसाती पानी ने किसानों की काफी कृषि भूमिका का कटाव भी किया | किसानों की मांग है कि उक्त बरसाती नाले/ खाले के साथ छेड़छाड़ न की जाए तथा पूर्व की भांति नक्शे /सजरे के आधार पर ही खाले का स्वरूप बना रहने दिया जाए | घेराव में – विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सलीम मुजीबुर्रहमान, सुधीर गौड, एम.ए. सिद्दीकी, विक्रम पाल, श्याम सिंह नेगी, हाजी असद,रहबर अली,इदरीश, चौधरी अमन सिंह,एस.एन. शर्मा, मोहम्मद आसिफ, नरेंद्र तोमर, कृष्ण नेगी, विनय गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संतोष शर्मा, वीरेंद्र, महावीर, ओम प्रकाश, जनक राम, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रमोद शर्मा, यूनुस, फूलचंद, रमेश चौहान, गुरचरण सिंह,नरेश ठाकुर, भूरा,प्रवीण कुमार, ईश्वर सिंह, रमेश, साधुराम,भीम सिंह बिष्ट, अंकुर चौरसिया, सुमेर चंद, विनोद जैन , सतपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.