National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:56 pm

करोड़ों की लागत से बने बस अड्डे को शो पीस नहीं बनने देगा मोर्चा -नेगी    

  बसों के इंतजार में दम तोड़ रहा अड्डा !   

  बस अड्डा बनाने का मकसद हुआ खत्म !

विकासनगर-हरबर्टपुर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गये बस अड्डे को शो पीस होने से बचाने के लिए मोर्चा टीम के साथ बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बस अड्डे का एकाकीपन/ सूनापन देख इसे जनता का दुर्भाग्य करार दिया | नेगी ने मौके पर सचिव परिवहन श्री बृजेश संत से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया |श्री संत ने कार्यवाही का आश्वासन दिया | नेगी ने कहा कि बस अड्डे से बसों का संचालन न होने की वजह से इसके बनाने का मकसद लगभग ख़त्म सा हो गया है यानी बस अड्डा यात्रियों के इंतजार में दम तोड़ रहा है| नाम मात्र के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की 5- 7 बसें अड्डे की परिक्रमा करने भर को आती हैं, जबकि सवारियां चौराहे से ही उठती हैं | नेगी ने कहा कि बस अड्डे पर सभी बसों का संचालन न होने से हरबर्टपुर चौराहे व आसपास लगने वाले जाम से भी जनता को निजात मिलेगी |आलम यह है कि आए दिन सुबह- शाम हरबर्टपुर में काफी देर तक जाम में लोग फंसे रहते हैं |मोर्चा बस अड्डे से ही बसों का संचालन कराकर दम लेगा |मोर्चा टीम में- महासचिव आकाश पंवार , दिलबाग सिंह, विजय राम शर्मा, सलीम मुजीबुर्रहमान , एम.ए. सिद्दीकी, हाजी असद ,प्रवीण शर्मा पिन्नी,संजय गुप्ता, अनुज अग्रवाल, नानक सिंह,अशोक ओमेगा, प्रमोद शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, बॉबी गुप्ता ,अशोक कुमार, सलीम मिर्जा आदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.