National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:41 am

नाकाम गवर्नर की बर्खास्तगी को मोर्चा ने तहसील में बोला धावा ।महंगी होती बिजली को रोक पाने में नाकाम | हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं गवर्नर

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर गर्वनर, उत्तराखंड ले. जनरल(से.नि.) श्री गुरमीत सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मा. प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायाब तहसीलदार श्री ग्यारु जोशी को सौंपा |। नेगी ने कहा कि जब से इनके द्वारा राज्यपाल पद की बागडोर अपने हाथ में ली है ,तब से लेकर आज तक इनके द्वारा किसी भी मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई और न ही कभी जनता का दर्द जानने की कोशिश की | प्रदेश में जन समस्याएं यथा विद्युत अव्यवस्थाएं, महंगी बिजली, सहकारी बैंक भर्ती घोटाला, सरकारी भ्रष्टाचार,वनाग्नि से हुए हजारों हेक्टर जंगल खाक होना, अनगिनत बेजुबान पशुओं की वनाग्नि से अकाल मृत्यु आदि तमाम घोटालों/ मामलों में राजभवन की खामोशी/ उदासीनता प्रदेश का बंटाधार करने में लगी है | जनता कराह रही है, लेकिन उनका दर्द गवर्नर साहब को सुनायी नहीं दे रहा | गवर्नर साहब सिर्फ बुके का आदान-प्रदान करने में व्यस्त हैं तथा राजभवन एक एशगाह बनकर गया है |

नाकाम गवर्नर की बर्खास्तगी को मोर्चा ने तहसील में बोला धावा ।महंगी होती बिजली को रोक पाने में नाकाम | हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं गवर्नर

राजभवन का कोई भी नियंत्रण सरकार पर नहीं है, जिसकी वजह से अधिकारी बेलगाम हैं तथा आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं | ‌ मोर्चा मा. प्रधानमंत्री से मांग करता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार /उदासीन राज्यपाल को बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाएं | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह ,अशोक चंडोक, मोहम्मद असद, सलीम मुजीबुररहमान, आर.पी. सेमवाल, विक्रम पाल, मालती देवी, रूपचंद, दिनेश राणा, प्रमिला शर्मा, प्रवीण शर्मा पिन्नी, पूरन सिंह राघव,सरोज गांधी, विनोद जैन, संजय गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, अनिसुररहमान, मोहम्मद आसिफ,भजन सिंह नेगी, नरेंद्र तोमर, संगीता चौधरी, शुभम, गोविंद सिंह नेगी, महेंद्र भंडारी, यूनुस, दीपांशु अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, समून, भजन सिंह नेगी, खुर्शीद, बृजभूषण, प्रवीण , किशोर भंडारी, चौ. मामराज, टीकाराम उनियाल, संतोष शर्मा,गौरी रावत, नितिन प्रधान, यूनुस, जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह टिम्मू, कुंवर सिंह नेगी, शकील, देव सिंह चौधरी, श्रवण गर्ग, नितिन गर्ग, अख्तर, गफूर ,सलीम मिर्जा, जाबिर हसन, राजेश्वरी क्लार्क , संध्या गुलरिया, जीशान, इरशाद, निर्मला देवी, सफीक पांडे, आदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.