National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:25 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:25 am

एसपी कार्यालय में महिलाओं की समस्याओं एवं काउंसलिंग हेतु “मिशन शक्ति केन्द्र” का हुआ उद्घाटन।

कासगंज उत्तर प्रदेश ।शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत कासगंज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एण्टी रोमियो टीम व जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आई महिलाओं/सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कार्यशाला का आयोजन कर विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा महिला सुरक्षा दलों/मिशन शक्ति पुलिस टीमों को बताया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामो/कस्बो/मौहल्लो/विद्यालयों/कोचिंग संस्थानों आदि में पुलिस की पाठशाला/चैपाल आयोजित कर महिलाओं/बच्चों/छात्राओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जाये। साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेन्स सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर अवगत कराया जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में महिलाओं की पारिवारिक समस्याओं व लैंगिक हिंसा की विक्टिम्स की काउंसलिंग, घरेलू हिंसा/कस्टडी/मेंटेनेन्स हेतु लीगल सलाह, एंटी रोमियो टीम्स की एकीकृत मॉनिटरिंग एवं महिला सम्बन्धी अपराध के आर्थिक प्रस्तावों हेतु “मिशन शक्ति केन्द्र” का उद्घाटन किया गया। तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति फेज -05 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से शहर कासगंज में एंटी रोमियों दस्ता द्वारा निकाली गई मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चैहान, क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के लिये एंटी रोमियों दस्ता द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

फोटो संख्या 11, कैप्शन-एंटी रोमियों दस्ता द्वारा निकाली गई मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती एसपी कासगंज, साथ में एएसपी, सीओ सदर, सीओ सहावर।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.