National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:47 am

दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जौनसार बावर के छात्रों के साथ लोक पंचायत ने किया संवाद कार्यक्रम

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र 
विकासनगर, 23 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जौनसार बावर, रवांई, जौनपुर एवं हिमाचल के छात्रों के साथ देवभूमि फैमिली एवं जौनसार बावर स्टूडेंट एसोसिएशन “हमारो मुलुक” कार्यक्रम के तहत लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि पहाड़ की संस्कृति, रहन-सहन और जीवन जीने की पद्धति अद्भुत है। हमें अपने संस्कारों और संस्कृति को बचाए रखना चाहिए।
      गढ़वाल सभा भवन, दिल्ली में आयोजित “हमारो मुलुक” कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र और छात्राएं भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में बड़े अधिकारी और व्यवसायी बनेंगे। उन्हें अपनी संस्कृति, अपने क्षेत्र और जौनसार बावर के इतिहास के बारे में पहले से ही जानकारी लेनी चाहिए, जिससे कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की संस्कृति, रीति-रिवाज, रहन-सहन, खान-पान और आपसी संवाद अद्भुत हैं, और इसे बचाए रखने का कार्य युवा पीढ़ी को करना है। 
     विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी एवं लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान ने कहा कि जौनसार बावर की लोक संस्कृति और जीवन पद्धति पर आधारित अनेक शोध बाहर के लोग कर रहे हैं और किताबें लिख रहे हैं। आवश्यकता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र अपने शोध का विषय जौनसार बावर की संस्कृति को बनाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग जौनसार बावर की वास्तविकता को जान और समझ सकें। 
     श्री चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन का लक्ष्य सुनिश्चित करना चाहिए और सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए। 
     इस अवसर पर एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि जौनसार बावर के लोग दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से बहुत अपेक्षाएं रखते हैं। हमें उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, ताकि हम अपने क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बना सकें।
     इस मौके पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष इंजीनियर गंभीर सिंह चौहान, लोक पंचायत रक्तदान शिविर के संयोजक सतपाल चौहान, अखिलेश रावत, जेबीएसए के अध्यक्ष मोहित शर्मा, आशीष तोमर, तमन्ना चौहान, अनमोल तोमर, साक्षी, इशिका, श्रेया पांडे, अनामिका राणा, गंभीर सिंह चौहान, देवभूमि के अध्यक्ष अक्षिता उनियाल, मनीष ढोंडियाल, यामिनी भट्ट, अनुष्का नेगी, मोक्षा मल्होत्रा, कनिष्का धोनी, अक्षत भट्ट, ऋषिता रावत आदि उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.