National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:30 pm

KBC 15 में करोड़पति बनने के बाद भी जसकरन के खाते में नहीं आएंगे 1 करोड़, जानें इसक

KBC, kaun banega crorepati, Amitabh bachchan, jaskaran- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अमिताभ बच्चन और जसकरन।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अब शो को पहला करोड़पति भी मिल गया है। केबीसी के 15वें सीजन के 17वें एपिसोड में पहला करोड़पति मिला, जिसने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया। पंजाब के तरन तारन जिले से आए कंटेस्टेंट जसकरन 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करते नजर आए। जसकरन से सात करोड़ का भी सवाल किया गया था, लेकिन उन्होंने इस सवाल पर हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में वो एक करोड़ की रकम के हकदार रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक करोड़ जीतने के बाद भी उनके खाते में ये रकम नहीं आने वाली। 

1 करोड़ जीतने वाले के खाते में आती है ये रकम

आप सोच रहे हैं कि अब आखिर एक करोड़ रुपये जीतने के बाद भी जसकरन के खाते में पूरे पैसे क्यों नहीं आएंगे? इसकी एक अहम वजह है। जिसे जानने में आपकी दिलचस्पी जरूर होगी, इसलिए हम आपको बताएंगे कि कितने रुपये खाते में आते हैं और 1 करोड़ रुपये की राशि में कटौती क्यों होती है। दरअसल इस रकम पर कई प्रकार के टैक्स लगते हैं। इस रकम पर 30 प्रतिशत इनकम टैक्स लगता है। इस कटौती के बाद 10 फीसदी सरचार्ज लगता है। इनकम टैक्स और सरचार्ज की कटौती के बाद 4 फीसदी सेस भी देना पड़ता है। ऐसे में सब कटपिट कर एक करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट के खाते में 65.68 लाख रुपये आएंगे। यानी 34.32 लाख रुपये सीधे तौर पर कट जाएंगे। ऐसे में जसकरन के खाते में 65 लाख से अधिक की धनराशि आएगी। 

7 करोड़ जीतने वाले के खाते में आती है ये रकम
अब अगर कोई कंटेस्टेंट एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि जीतता है तो उसे 15 फीसदी सरचार्ज देना पड़ता है।  यानी अगर सात करोड़ की राशि को कोई कंटेस्टेंट अपने नाम करता है तो उसके खाते में सात करोड़ नहीं बल्कि 4,48,84,000 रुपये आएंगे। 30 फीसदी इनकम टैक्स, 15 प्रतिशन सरचार्ज और 4 फीसदी सेस की कटौती होगी, यानी कुल मिलाकर 2,51,16,000 रुपये कट जाएंगे। 

दो भाइयों की जोड़ी ने जीता थे सात करोड़
बता दें, सात साल के इतिहास में एक बार ही ऐसा मौका आया जब किसी ने 7 करोड़ की धनराशि अपने नाम की। अचिन 10 सालों की कोशिश के बाद केबीसी में पहुंचे थे। चार बार उन्होंने ऑडिशन भी दिए थे, लेकिन वो हॉटसीट की जर्नी कभी नहीं तय कर पाए थे। इसके बाद सीजन आठ में उन्हें उनके भाई के साथ जोड़ी में खेलने का मौका मिला था। अचिन और सार्थक देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले थे। दोनों ने 7 करोड़ की रकम जीती थी। 

ये भी पढ़ें: KBC 15: सात सालों में अब तक एक ही बार जीती गई 7 करोड़ की रकम, जानें किसने रचा था इतिहास

KBC 15: एक करोड़ के इस भयंकर सवाल ने जसकरन को बनाया करोड़पति, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।