National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 10, 2026 2:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 10, 2026 2:31 pm

कालसी।ईएमआरएस कालसी में हटाए गए संविदा शिक्षकों का मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।

ईएमआरएस कालसी में हटाए गए संविदा शिक्षकों का मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।

देहरादून कालसी

सम्पादक देवेन्द्र राय

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में हटाए गए संविदा शिक्षक – शिक्षिकाओं का मामला आखिर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंच गया है। चकराता जनजाति क्षेत्र के अभिभावक संगठन के लोगों ने विगत पिछले एक माह से विद्यालय संचालन में चल रहे गतिरोध के चलते शुक्रवार को चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर चल रहे अवरोध को समाप्त करने का आग्रह किया।
 मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
बता दें कि शुक्रवार को विधालय अभिभावक संगठन व पूर्व अभिभावको ने धरने पर बैठे संविदा शिक्षकों के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के संज्ञान में प्रकरण को लाने के बाद के बाद चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंचे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *