National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 24, 2026 7:28 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 24, 2026 7:28 am

व्हाइट हाउस बेचने आया जानसन टी जान को कोतवाली कानपुर पुलिस ने भेजा जेल 

कानपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

व्हाइट हाउस बेचने आया जानसन टी जान को कोतवाली कानपुर पुलिस ने भेजा जेल 

 

भू-माफिया राजीव कोहली व पौत्र सैम जान के साथ पहुंचा था जालसाज 

एलडीटीए (लखनऊ डायोसिसस ट्रस्ट एसोसिएशन) का फर्जी डायरेक्टर बनकर चर्च की करोड़ों की जमीन बेचने पहुंचा वारंटी जानसन टी जान को कोतवाली नगर पुलिस ने धर-दबोचा। कोतवाली नगर पुलिस ने जानसन टी जान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया और वहीं से वह जेल चला गया । इन जालसाजों का एक संगठित गिरोह है एलडीटीए के पैरलल एक फर्जी चर्च की कंपनी बनाकर ये जालसाज पूरे उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की जमीन बेचकर उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे थे। जानसन टी जान पर करीब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई मुकदमें हैं । युपी और उत्तराखंड की पुलिस इसे विगत पांच छः वर्षों से ढूंढ रही थी। कानपुर पुलिस ने इसे मु०अ० सं० १०८/१८ धारा ४२०’ /४६७,/४६८/४६९/४७१/१२० बी में पकड़ा है। अभियुक्त जानसन टी जान आज भू-माफिया राजीव कोहली और अपने पौत्र सैम जान के साथ परमठ के पहले व्हाइट हाउस को बेचने के लिए कानपुर रजिस्ट्री आफिस जा रहा था। उसके पहले यातायात लाइन से पुलिस ने दबोचा । सूत्र बताते हैं कि राजीव कोहली पेशाब के बहाने जानसन टी जान को अपनी गाड़ी XUV3XD UP 86 AP 6154 से लेकर भाग रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सीजेएम कोर्ट में पेश किये जहां सीजेएम ने उसे जेल भेज दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *