National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 9, 2026 9:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 9, 2026 9:12 pm

छात्राओं को खान-पान एवं पोषण संबंधित जानकारी होना आवश्यक: नेगी

छात्राओं को खान-पान एवं पोषण संबंधित जानकारी होना आवश्यक: नेगी
उत्तराखंड विकास नगर 
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तत्वधान में विभाग अध्यक्ष डॉ पूजा पालीवाल की अध्यक्षता में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्राओं के द्वारा पोषण की जागरूकता पर पोस्टर और चार्ट बनाए गए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
 निर्णायक मंडल की भूमिका में वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा राठौर एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ अनिल शाह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल द्धारा प्रथम स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर अनमजहां,
द्वितीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर सानिया एवं तृतीय स्थान पर आफरीन बानो को दिया गया।
   इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि छात्राओं को पोषण से संबंधित जानकारी अवश्य होनी चाहिए क्योंकि पोषण संबंधित जानकारी का अभाव पूरे परिवार के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि महिलाओं के जिम में ही घर परिवार एवं खानपान की जिम्मेदारी होती है। अतः इस प्रकार का आयोजन सभी छात्राओं के लिए अति आवश्यक है।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *