National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:42 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:42 pm

पंचायतों के विकास कार्यों की जांच कराना सरकार का सराहनीय कदम -मोर्चा

विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपए की हो चुकी लूट |
कई कार्य धरातल पर उतरे ही नहीं !
कई कार्यो को अलग-अलग नाम देकर दो-तीन बार लिया गया भुगतान !
विधायक निधि भी है लूटपाट का बड़ा केंद्र !
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच कराऐ जाने की दिशा में विशेष तौर पर पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है और सरकार को भी शाबाशी दी है | नेगी ने कहा कि बहुत व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों के नाम पर पंचायतों में यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के स्तर से कराए गए कार्यों में धरातल पर बामुश्किल 30-40 फ़ीसदी धनराशि में ही सारा काम निपटा दिया गया | उक्त कार्यों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की कमीशन खोरी ने प्रदेश व केंद्र सरकार के बजट को ठिकाने लगा दिया |अगर आंकड़ों की बात करें तो लगभग 15-20 फ़ीसदी कार्य धरातल पर उतरे ही नहीं तथा उनका पैसा अधिकारियों से मिली भगत कर डकार लिया गया | अधिकांश कामों में एक ही कार्य को अलग-अलग नाम से जैसे ए के घर से बी के घर तक सड़क, फिर इस सड़क को बी के घर से ए के घर तक की सड़क का नाम देकर बजट ठिकाने लगाया गया|इसी प्रकार विधायक निधि में भी बहुत बड़ा खेल किया जा रहा है, जिसको पूछने वाला कोई नहीं है क्योंकि इनको सीधे तौर पर विधायकों का संरक्षण प्राप्त है |अधिकारी विधायकों से डर के कारण एवं मिलीभगत के चलते आज नहीं उठा पाते |। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि बड़ा कदम उठाते हुए विधायक निधि से हुए विकास कार्यों की भी जांच करायें ,जिससे सबके साथ इंसाफ हो सके |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.