National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:05 pm

भूमि खरीद-फरोख्त की जांच कराना सरकार का सराहनीय कदम -मोर्चा

भूमि खरीद-फरोख्त की जांच कराना सरकार का सराहनीय कदम -मोर्चा
जांच के दूसरे चरण में कहीं हांफ न जाए सरकार !
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश से बाहर के लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में भूमि खरीद-फरोख्त घोटाले के पहले चरण की जांच कराना सराहनीय क़दम है, लेकिन मोर्चा को संदेह है कि कहीं दूसरे चरण में सरकार दबाव में आकर हांफ न जाए !
भूमि खरीद-फरोख्त की जांच कराना सरकार का सराहनीय कदम -मोर्चा
सरकार को चाहिए था कि पहले देहरादून,हरिद्वार व उधम सिंह नगर की हजारों करोड़ की भूमि खरीद-फरोख्त की जांच कराते | नेगी ने कहा कि सरकार के इस कदम से भू -माफियाओं पर लगाम लगेगी एवं निवेश इत्यादि के नाम पर जमीन खरीद कर उस भूमि को प्लाटिंग कर बेचने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी |
मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दिया जाना भी सराहनीय कदम |
नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा कल शुरुआती चरण में टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में हुई भारी मात्रा में खरीद- फरोख्त की जांच के लिए जो फरमान जारी किया गया है, निश्चित तौर पर उसके सुखद परिणाम होंगे एवं प्रदेश में हो रही माफियाओं की आमद एवं माफियागिरी, अराजकता पर भी रोक लगेगी|
प्रदेश में निवेश के नाम पर हजारों बीघा भूमि कर दी थी माफियाओं ने खुर्द-बुर्द |।
इसके साथ-साथ मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दिया जाना भी प्रदेश हित में है| मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी की ईमानदारी एवं कर्मठता जग जाहिर है,इसी का नतीजा है कि उनको दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है |पत्रकार वार्ता में – हाजी असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |
देहरादून, हरिद्वार,उधम सिंह नगर हैं पहले नंबर पर |

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।