National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 16, 2026 1:17 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 16, 2026 1:17 pm

अम्बेडकर नगर:– मंत्री संजय निषाद द्वारा एकलव्य स्टेडियम में ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

स्टेट ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव 

 

अम्बेडकर नगर:– मंत्री संजय निषाद द्वारा एकलव्य स्टेडियम में ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

 

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को किया नमन

 

 

*जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी। वन्देमातरम् का सामूहिक गायन किया तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण*

 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जनपद अम्बेडकरनगर में पूरे उत्साह, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार डाक्टर संजय निषाद ने एकलव्य स्टेडियम, अकबरपुर में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी। और राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त हुई है। उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मंत्री ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, अनुशासन एवं परिश्रम को जीवन का आधार बनाने तथा देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। युवा पीढ़ी अपने ज्ञान, प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित में करे, यही स्वतंत्रता दिवस का वास्तविक संदेश है।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देश प्रेम एवं राष्ट्र की भावना से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मंत्री डाक्टर संजय निषाद द्वारा अपने-अपने दायित्वों का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया । इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एकलव्य स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ भी मंत्री संजय निषाद द्वारा टॉस उछाल कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *