National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:12 am

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम

 

 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम

 

कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये
उज्जैन।उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर व एसपी ने कार्तिक मेला प्रांगण कार्यक्रम स्थल, सदावल, नानाखेड़ा स्थित नवनिर्मित राजामाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर तथा निनौरा के समीप इन्दौर रोड स्थित प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी सम्बन्धितों से प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, एडीएम श्री अनुकूल जैन, एसडीएमद्वय श्री एलएन गर्ग, श्रीमती कृतिका भीमावद तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *