स्टेट ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा का भी पतन सपा बसपा कांग्रेस की तरह होगा — डाक्टर संजय निषाद
निषाद पार्टी के 11 वें स्थापना दिवस पर आरक्षण पर बिगड़े डाक्टर संजय

लखनऊ के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर आडिटोरियम हाल आज निषाद पार्टी के 11 वें स्थापना दिवस पर खचाखच भरा रहा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के तत्वावधान में आरक्षण की मांग कार्यकर्ताओं द्वारा होती रही। सभी निषाद समाज के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के लिए हुंकार भरी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और आरक्षण के लिए आश्वासन दिया। उनके संवोधन के दौरान कार्यकर्ता आरक्षण की मांग करते रहे। आडिटोरियम का ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का बाल्कनी निषाद कार्यकर्ता से भरा रहा। डाक्टर संजय निषाद एक- एक कार्यकर्ता से मिलने के बाद मंंच पर पहुंचे। वे अपने आवास से लेकर विक्रमादित्य चौराहे तक और कंटोनमेंट से आडिटोरियम तक आरक्षण की मांग को लेकर पैदल कार्यकर्ताओं के साथ चले। उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत हुआ। मंंच पर उनकी पार्टी के सभी विधायक उपस्थित रहे। उनकी पत्नी, बेटे प्रवीण निषाद ,
श्रवण निषाद, रवीन्द्र मणि, व्यास मुनि आदि लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि यदि 2027 के पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा को वोटिंग नहीं किया जाएगा। डाक्टर संजय निषाद अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जब सांसद थे तो आरक्षण के पक्षधर थे, हम लोगों के आरक्षण के लिए आवाज उठाते थे लेकिन आज वो 2017 से लगातार मुख्यमंत्री हैं लेकिन आरक्षण का नाम अब नहीं ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा को आगाह करते हुए संकल्प लिया कि यदि 2027 के पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा के लिए गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि आज अब हर गांव में आरक्षण सेना तैयार किया जाएगा और ये आरक्षण सेना आरक्षण के लिए बूथ स्तर विधानसभा स्तर जिला स्तर व प्रदेश स्तरीय कार्य करेगी। आरक्षण हमें भीख में नहीं बल्कि हमारा अधिकार है। हमारे समाज के मझवार तुरैहा आदि अनुसूचित जाति में हैं तो केवट मल्लाह बिंद निषाद कश्यप आदि को क्यों पिछड़ी में किया गया? उन्होंने आगाह किया कि जिस तरीके से हमारे साथ मुगल अंग्रेज कांग्रेस सपा बसपा के लोगों ने धोखा किया और परिणाम वे भुगत रहे हैं , और ऐसे ही यदि भाजपा ने आरक्षण नहीं दिया तो उन्हें भी परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। यहां हर कार्यकर्ताओं में आरक्षण लेने की जीवटता और जोश दिखाई दिया ।






