National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:52 pm

रविवार को भाजपा सुद्धोवाला मंडल और शिवालिक ग्रामीण मंडल में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

रविवार को भाजपा सुद्धोवाला मंडल और शिवालिक ग्रामीण मंडल में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान शुरू हो चुका है। रविवार को भाजपा भाजपा सुद्धोवाला मंडल और शिवालिक ग्रामीण मंडल में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘गांव चलो अभियान’ के लिए प्रशिक्षित किया गया ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिले और मोदी सरकार की उपलब्धियों का लाभ जनता तक पहुंचाएं।

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक भाजपा के नेता और पदाधिकारी अलग अलग गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे। अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण इलाकों में 4 से 11 फरवरी तक देशभर में मेगा ‘गांव चलो अभियान’ चलाने जा रही है। इस दौरान बूथ स्तर की बैठकें भी होंगी। पिछले चुनावों में पार्टी ने जो बूथ हारे हैं, उन्हें जीतना और जो जीते हैं, उनमें पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत मतों में वृद्धि करना, इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। जिला देहरादून ग्रामीण के सभी 12 मंडलों में इस हेतु अभियान संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा की सभी भाजपा कार्यकर्ता को इस अभियान की सफलता के लिए तत्पर रहना होगा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता “गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर वहां के लोगों से बात करेंगे व उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। भाजपा हमेशा से जमीनी स्तर पर काम करती आई है और आगे भी करेगी। विधायक ने कहा अभियान के तहत गांव में जी भी व्यक्ति दस बीस वोट प्रभावित कर सकता हैं उन्हें पार्टी से जोड़ना है। गांव की प्रत्येक जाति के व्यक्ति को भाजपा से जोड़ना है। 2019 की तुलना में 2024 में प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करना हैं। कहा भाजपा जिन संकल्पों को लेकर जनता के बीच पहुंची थी उन संकल्पों को मोदी सरकार ने पूरा किया हैं निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटों पर विजय दर्ज करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, लोकसभा विस्तारक विनय रणाकोटी, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, सुरेश उनियाल, महामंत्री रवि कश्यप, संजय दत्त भट्ट, संदीप धनई, जिला मंत्री अर्चना क्षेत्री, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, सुमन बासकंडी, सुनील कश्यप, बहादुर, मेहरबान अली, सुखदेव फरस्वान आदि एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।