National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:45 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:45 am

बिजली के दामों को कम करने में नाकाम गवर्नर से इस्तीफा देने को दहाड़ा मोर्चा         

बिजली के दामों को कम करने में नाकाम गवर्नर से इस्तीफा देने को दहाड़ा मोर्चा         
    प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय           
       विकासनगर– सरकार द्वारा लगातार बिजली के दामों में की जा रही बेहताशा बढ़ोतरी को रोक पाने में नाकाम गवर्नर से इस्तीफे की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में घेराव/प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल (उन्हीं को) को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर श्री विनोद कुमार को सौंपा |
बिजली के दामों को कम करने में नाकाम गवर्नर से इस्तीफा देने को दहाड़ा मोर्चा                   
   नेगी ने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 15 फ़ीसदी लाइन लॉस में बिजली जाया हो रही है, जिसकी कीमत लगभग 1000-1500 करोड है ,लेकिन गवर्नर साहब इस लाइन लॉस को कम करने की दिशा में सरकार पर चाबुक चलाने में लाचार नजर आ रहा हैं, जिसकी वजह से जनता त्राहि- त्राहि कर रही है |   
फिक्स्ड चार्जेस व कई प्रकार के चार्जेस ने उपभोक्ताओं का निकाला दम |                                     

नेगी ने कहा कि तीन -चार वर्ष से सरकार द्वारा लगातार बिजली के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है तथा कुछ माह पूर्व फिर से बढ़ोतरी की गई है |सरकार द्वारा प्रतिमाह यूनिट स्लैब/प्रति किलोवाट फिक्स्ड चार्जेस निर्धारित किया गया है, जिसके नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है |   

लाइन लॉस कम नहीं करवा पाए गवर्नर साहब |
             नेगी ने कहा कि सरकार की नाकामी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। गवर्नर साहब की लापरवाही एवं ढिंगामस्ती तथा कई बार मोर्चा द्वारा चेताने के बावजूद लाइन लॉस कम करने की दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाए | निजी हित साधने के लिए सरकार मामले को अनसुना कर रही है ,जिसकी वजह से जनता का तेल निकल रहा है| ऊर्जा प्रदेश में यह खेल जनता पर भारी पड़ रहा है | नेगी ने कहा कि 100 यूनिट तक रुपए 3.40 प्रति यूनिट, 200 यूनिट तक 4.90 एवं 200 से 400 यूनिट तक 6.70 तथा इसके ऊपर 7.35 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है तथा इसी प्रकार फिक्स्ड चार्जेस 75 रुपए, 85 ₹एवं 100 रुपए प्रति किलोवाट/प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं तथा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी उपभोक्ताओं का कष्ट बढ़ा रही है | सरकार को चाहिए था कि फिक्स्ड चार्जेस न्यूनतम करने एवं 100 यूनिट के स्लैब के स्थान पर 150- 200 यूनिट का स्लैब निर्धारित करती | काबिले गौर है कि जितनी बिजली की मारामारी होगी उतनी ही ज्यादा निजी कमाई अधिकारियों एवं इससे जुड़े नेताओं की होगी | मोर्चा महा. राज्यपाल से मांग करता है कि इस नाकामी के खिलाफ इस्तीफा देकर जनता से न्याय करने का काम करें |अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो मोर्चा आमरण अनशन को विवश होगा | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पवांर, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, कुंवर सिंह चौहान, आर पी भट्ट,चौधरी जगमाल सिंह, इदरीश, मोहम्मद असद,एम.ए.सिद्दीकी, सलीम मुजीबुररहमान, अनिल चौधरी, ग़ालिब प्रधान, अनुपम कपिल, मालती देवी, अतुल हांडा, एम एल नौटियाल ,गयूर ,आर.पी. सेमवाल, मोहम्मद नसीम, मान चंद राणा, विक्रम पाल, मोहम्मद इस्लाम, संगीता चौधरी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, राम सिंह तोमर,मोहम्मद आसिफ, शमशाद, सरोज गांधी, संजय गुप्ता, परिमल गोस्वामी, नरेंद्र तोमर, गोविंद सिंह नेगी, कमल ठकुरी,भजन सिंह नेगी, गौरी रावत, खुर्शीद, प्रवीण कुमार , किशोर भंडारी, विनय गुप्ता, नितिन प्रधान, नरेश ठाकुर, जीशान, जयपाल सिंह, बॉबी गुप्ता, कुंवर सिंह नेगी, मन्नान, प्रमोद शर्मा, दिनेश राणा,चौधरी मामराज, सुरजीत सिंह टिम्मू, प्रोवीर दास, शमीम, राजू चौधरी, कुंवर सिंह नेगी, देव सिंह चौधरी, शेर सिंह चौधरी, श्रवण गर्ग, हुमा खान,सलीम मिर्जा, जाबिर हसन, सतीश सेमवाल, सुनील,संध्या गुलरिया आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.