National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 17, 2026 2:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 17, 2026 2:38 pm

रायपुर में महिला टीआई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने मांगे थे रुपए

मेघा तिवारी की रिपोर्ट,

रायपुर ( छत्तीसगढ़)

में ACB की टीम ने महिला टीआई को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रायपुर में महिला टीआई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने मांगे थे रुपए

रायपुर, 05 जुलाई 2024

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रायपुर की महिला थाना टीआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला टीआई का नाम वेदवती दरियो हैं।  दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

बताया जा रहा है कि महिला TI वेदवती दरियो दहेज प्रताड़ना के मामले में एक महिला से 20 हजार रुपये ले रही थी।महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ ।

वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टिआई वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा । इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो (Vedvati Dariyo) को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया. फिलहाल इस मामले में ACB/EOW की कार्रवाई जारी है ।

रायपुर में ACB की टीम ने महिला टीआई को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *