National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 3:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 3:04 am

रिखणीखाल।पी एम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) के लिए भूमि की आवश्यकता के अभाव में अतिरिक्त भवन निर्माण नहीं हो रहा है।

पी एम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) के लिए भूमि की आवश्यकता के अभाव में अतिरिक्त भवन निर्माण नहीं हो रहा है।

उत्तराखंड रिखणीखाल।रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनो) अब पी एम श्री के अधीन पदोन्नत हुआ है।पी एम श्री बनने के पश्चात कॉलेज की साज सज्जा, रौनक में चार चांद लगे हैं। अब कॉलेज में काफी बदलाव महसूस किया जा रहा है।वहाँ हर प्रकार का म्यूजिकल उपकरण, क्रीडा आदि का साजो सामान पहुँच गया है।

अब पी एम श्री बनने के बाद अतिरिक्त भवन/कक्ष की आवश्यकता पड़ रही है।लेकिन स्थानीय भूमिधारक कॉलेज के साथ लगी भूमि को देने में असमर्थता जता रहे हैं। ये कॉलेज सन 1966 का स्वीकृत है।उस समय भूमि की कम ही जरूरत थी,लेकिन अब समय परिवर्तन के साथ भूमि की आवश्यकता बढ़ गई है।

देखा गया है कि कॉलेज के मुख्य भवन के प्रांगण से लगती किसी भूमिधारक की 25’x30′ की भूमि खाली पड़ी है,जिसका कि भूमिधारक के किसी प्रयोग की नहीं लगती है।क्योकि यह भूमि कॉलेज की बीचोंबीच में स्थित है।जहाँ से भूमिधारक के लिए कोई रास्ता भी नहीं है।सम्बन्धित भूमिधारक को चाहिए कि यह भूमि कॉलेज प्रशासन को अतिरिक्त निर्माण के लिए दानस्वरूप देना चाहिए। उस निर्माण पर भूमिधारक का शिलापट भी लगाया जा सकता है।स्थानीय भूमि धारकों को इस पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता है।गौरतलब है कि सन 1966 में जब इस कॉलेज की भूमि की नींव रखी जा रही थी,उस समय एक एक रुपया चन्दा इकठ्ठा किया गया था।इसमें स्वर्गीय बुद्धि सिंह रावत ग्राम सिलगाव वालों ने भवन निर्माण के लिए 10,000 रुपये दानस्वरूप दिये थे।

अब अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए स्थानीय भूमि धारकों को आगे आना चाहिए, ताकि भवन व कक्ष निर्माण में अवरोधक व बाधा न हो।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *