National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:06 pm

महिला सुरक्षा के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस।

महिला सुरक्षा के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस।
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार।
थाना सेलाकुई
 दिनांक 21-09-2024 को वादी निवासी सेलाकई द्वारा थाना सेलाकुई पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त सोनू कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु0अ0स0130/24 धारा 137(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
 प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग युवती की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित करते हुए दिनांक: 27-09-24 को अभियुक्त सोनू कुमार को जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। पूछताछ में पीडिता ने अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई। जिस पर अभियोग में धारा: 96/64 बीएनएस तथा धारा: 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- सोनू कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 28 वर्ष
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।