National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:12 am

हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तो द्वारा अन्य लोगो के साथ मिलकर चोरी की नियत से घर मे घुसे एक युवक की लाठी डंडों से पीटकर की थी निर्मम हत्या

हत्या को दुर्घटना दिखाने की नीयत से शव को सेलाकुई क्षेत्र में नदी के किनारे पिलर के पास रखकर साक्ष्य छिपाने के किये थे प्रयास

घटना में शामिल 01 अभियुक्त को पूर्व में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार

थाना सेलाकुई

विवरण घटना :

दिनाँक 21 जनवरी 2024 को थाना सेलाकुई को टेलीफोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आसन नदी शमशान घाट के पीछे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है, सूचना पर तत्काल सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक की पहचान इमरान पुत्र शब्बीर निवासी हसनपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। युवक के सर पर आई चोटों को देखकर उक्त घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए, घटना की जांच के दौरान घटना स्थल के निरीक्षण तथा मृतक के परिजनों व आस-पास के लोगो से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक इमरान उपरोक्त दिनांक 20/01/2024 की रात्रि में ईदगाह के पास वाली बस्ती में चोरी की नीयत से साजिद के घर गया था, जहाँ अचानक लोगों के जाग जाने के कारण उक्त घर में रहने वाले साजिद व उसके पुत्र ने मृतक उपरोक्त को पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट की गयी।

संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा साजिद पुत्र शौकत को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने पुत्र उमर तथा जावेद व मोहल्ले में रहने वाले सहबान व अन्य लोगो के साथ मिलकर मृतक उपरोक्त के साथ मारपीट करना तथा घटना में उसकी मृत्यु होने पर उसे नदी के किनारे पिलर के पास रख देना स्वीकार किया गया, पूछताछ के आधार पर अभियुक्त साजिद को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाक़त्ल डंडे किये गए थे, उक्त घटना के बाद से ही घटना में शामिल अन्य अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनके गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे।

वर्तमान में संपूर्ण राज्य में वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तो के सम्बंध में सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 11/09/2024 को मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा सेलाकुई क्षेत्र से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों उमर पुत्र साजिद तथा आमिर पुत्र मांगा को गिरफ्तार किया गया।

विवरण पूछताछ:-

पूछताछ में अभियुक्त उमर द्वारा बताया गया वह POP का कार्य करता है तथा दिनांक: 20-01-24 को मृतक इमरान रात्रि के समय उनके घर में चोरी की नीयत से घुस आया था, जिसे उसने तथा उसके पिता साजिद द्वारा पीछा कर नदी के पास से पकड़ लिया और वापस बस्ती में लेकर आए, जहां उनके द्वारा बस्ती के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से पीटा गया तथा उसकी मृत्यु होने पर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसने, आमिर तथा 02 अन्य लोगो के साथ मिलकर मृतक के शव को नदी के किनारे पिलर से लगाकर रख दिया तथा मौके से फरार हो गए थे, अभियुक्तों द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को घटना के संबंध में किसी को न बताने की धमकी दी गई थी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- उमर पुत्र साजिद निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई, मूल निवासी ग्राम चेहडी, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

2- आमिर पुत्र मांगा निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.