National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 13, 2026 9:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 13, 2026 9:48 am

यमुना-टोंस नदी पर तटबंध व सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

यमुना-टोंस नदी पर तटबंध व सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सौंपा मांगपत्र, किसानों की जमीन को नदी कटाव से बचाने की उठाई आवाज

लाखामण्डल/चकराता। जौनसार-बावर क्षेत्र में यमुना और टोंस नदी के किनारे बसे गांवों में बरसात के दौरान होने वाले भू-कटाव और बाढ़ से किसानों की जमीन को बचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं भाजपा नेत्री बचना शर्मा लाखामण्डल ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में उन्होंने लाखामण्डल सहित चकराता एवं कालसी ब्लॉक के जौनसार-बावर क्षेत्र में यमुना और टोंस नदी के किनारे मजबूत तटबंध, रिटेनिंग वॉल, सुरक्षा दीवार, पुश्ते तथा चेकडैम बनाए जाने की मांग की है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि लाखामण्डल, सेरा, धौरा, पुड़िया, पंणखेत, चायामा, गाता, कुन्ना, मऊड़ा, कान्डोई, मोऊठी, छुल्टाड़, गोढाड़, कांडी, मुनोग, लावड़ी, दधरोटा, नाडा, गंधसार, राडकोटी और मिगाड़ समेत अनेक गांवों में हर वर्ष बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से जमीन का कटाव होता है। पर्याप्त नदी सुरक्षा कार्य नहीं होने के कारण किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा रही है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने मंत्री से मांग की कि संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां प्राथमिकता के आधार पर तटबंध, बाढ़ सुरक्षा दीवार, रिटेनिंग वॉल और चेकडैम का निर्माण कराया जाए, जिससे किसानों की भूमि और उनकी आजीविका को सुरक्षित किया जा सके।

मंत्री ने मुख्य अभियंता सिंचाई को भेजा पत्र

बचना शर्मा के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मांगपत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को अग्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा चकराता, कालसी, लाखामण्डल और जौनसार-बावर क्षेत्र में स्थलीय सर्वे किए जाने की उम्मीद है।

मंत्री स्तर से मांगपत्र अग्रेषित किए जाने के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद और खुशी का माहौल है।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

बचना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया और सॉयल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों को लाभ मिला है।

उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, हर घर शौचालय और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को भी ग्रामीण विकास से जोड़ते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

बचना शर्मा ने कहा कि वह भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान तोमर, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार में अंतिम गांव और अंतिम किसान की आवाज भी सरकार तक पहुंच रही है।”

मांगपत्र के समर्थन में ओम प्रकाश, दीवान सिंह, सुरेश शर्मा, नरेश बहुगुणा, लोक गायक एवं आर्य संतराम शर्मा, मीरा बहुगुणा, पीरू, घनश्याम सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी बताए गए हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *