National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 28, 2026 2:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 28, 2026 2:08 pm

झाड़ू-पोछा करने के बहाने क्लीनिक के गल्ले से उड़ाए रुपये, महिला गिरफ्तार

झाड़ू-पोछा करने के बहाने क्लीनिक के गल्ले से उड़ाए रुपये, महिला गिरफ्तार

  • सेलाकुई पुलिस ने आरोपी महिला की झोपड़ी

    से बरामद किए 56 हजार रुपय

 

सेलाकुई, देहरादून। क्लीनिक में झाड़ू-पोछा करने के बहाने गल्ले से रुपये चोरी करने के मामले में सेलाकुई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर तिलवाड़ी पुल के पास स्थित उसकी झोपड़ी से चोरी की गई 56 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है

पुलिस के अनुसार, भाऊवाला स्थित प्रभात एन्क्लेव निवासी राजेश्वर सिंह निराला ने 16 अक्टूबर 2026 को थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके ठाकुर क्लीनिक में झाड़ू-पोछा करने वाली विभा देवी ने क्लीनिक के गल्ले से रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में थाना सेलाकुई पुलिस की टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी विभा देवी की निशानदेही पर तिलवाड़ी पुल के पास स्थित उसकी झोपड़ी से 56 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/317(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

**आरोपी की पहचान बिहार निवासी विभा देवी (45 वर्ष), पत्नी कमलेश, के रूप में हुई है।** वह मूल रूप से ग्राम नरमा, थाना हथौड़ी, ब्लॉक बोचहां, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार की निवासी है और वर्तमान में सेलाकुई के तिलवाड़ी पुल के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस टीम में शामिल

– उपनिरीक्षक मनोज सिंह

– कांस्टेबल रंजीत कौर

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्लीनिक में हुई चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *