National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 5:59 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 5:59 am

देहरादून।सड़क निर्माण एवं पेंशन बढ़ोतरी को लेकर मोर्चा ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार 

सड़क निर्माण एवं पेंशन बढ़ोतरी को लेकर मोर्चा ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार 

 

वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन हो ₹3000 प्रतिमाह  

 

 नंबर एक पुल से खादर तक सड़क निर्माण का है मामला   

  उत्तराखंड देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नवाबगढ़ स्थित नंबर एक पुल से खादर तक सड़क निर्माण एवं वृद्ध, विकलांग एवं विधवाओं की पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सौंपा | मा. मुख्यमंत्री ने संबंधित को कार्यवाही के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवाबगढ़ के नंबर एक पुल (जौनसारी बस्ती) से लेकर खादर तक सड़क बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है तथा बरसात के दिनों में पैदल तक चलना मुश्किल हो गया था |उक्त के चलते लोगों का जीना दुभर हो गया था | नेगी ने कहा कि उक्त के अतिरिक्त प्रदेश के वृद्धजनों ,विकलांगजनों एवं विधवाओं की मासिक पेंशन मात्र ₹1500 है, जो कि आज के दौर में बहुत कम है |उक्त में वृद्धि की जानी बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग स्वाभिमान के साथ जिंदगी गुजर बसर कर सकें |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *