National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:30 pm

भावी पीढ़ी को नशे से बचने के लिए कांग्रेस निभाएगी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी- करण माहरा

नशे के खिलाफ फूँका कांग्रेस ने बिगुल

नशा बेचने वाले किए जाएंगे चिन्हित, गांव गांव में समिति बनाकर चलाया जाएगा अभियान- नवप्रभात

भावी पीढ़ी को नशे से बचने के लिए कांग्रेस निभाएगी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी- करण माहरा

क्या पुलिस प्रशासन नशा बेचने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने से राजनीतिक दबाव में बच रहा है- मंत्री प्रसाद नैथानी

गणतंत्र दिवस से *नशा छोड़ो भारत जोड़ो* अभियान का शुभारंभ करने वाली कांग्रेस ने आज बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सभा करके संपूर्ण पछवादून में बड़े स्तर पर चल रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध जंग का बिगुल फूंका l
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि विकास नगर से नशे के खिलाफ शुरू हुआ यह अभियान आज के परिपेक्ष में बहुत आवश्यक है और अनुकरणीय है l भारत की आजादी के लिए कांग्रेस ने संघर्ष किया और देश को आजादी दिलाई और इसी के साथ-साथ इस आजादी को अक्षुण रखने के लिए देश की युवा पीढ़ी का नशा मुक्त होना और प्रगति के मार्ग पर चलना अति आवश्यक है l दुर्भाग्य का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जहां एक और बड़ी-बड़ी बातें करती हैं वहीं गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से हजारों करोड़ की ड्रग्स बरामद होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं करती l भाजपा की सरकारों की आक्रमान्यता के कारण आज उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी हो रही है लेकिन सरकार का ध्यान उन मुद्दों पर है जिनका जनता से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है l
कार्यक्रम आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि कांग्रेस अपना सामाजिक दायित्व समझती है कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जाए क्योंकि इस नशे के कारण क्षेत्र में जहां एक ओर हजारों घर बर्बाद हो रहे हैं, वहीं छोटे-छोटे स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों को टारगेट करके नशा बेचे जाने के कारण इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था की एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या भी उत्पन्न होने वाली है l आज हर अभिभावक इस कारण सासंकित रहता है कि कहीं उसका बच्चा नशे की इस लत का आदि ना हो जाए l
कांग्रेस के टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि जनता को यह भी सोचना होगा कि ऐसी कौन से कारण हैं जिनकी वजह से पुलिस और प्रशासन नशा कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रहा है l प्रश्न यह उठता है कि नशे के कारोबारी को आखिर कौन सी राजनीतिक शक्तियां ऐसी हैं जिनका संरक्षण प्राप्त है और जिनके संरक्षण में पुलिस और प्रशासन नशे के इस कारोबार को रोक नहीं रहा है l
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तथा सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि जनता को यह भी सोचना होगा कि चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च करने वाले लोगों के पास यह पैसा आ किस रास्ते से रहा है l जनता को सोचना होगा कि कहीं यह पैसा नशे के कारोबारी की जेब से तो नहीं आ रहा है l उन्होंने कहा कि जनता को नशे के इस अभियान से जुड़कर अपनी आने वाली पीढ़ी की रक्षा करनी होगी l
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजय जैन ने इस अवसर पर नशे के विरुद्ध कार्यकर्ताओं से संकल्प पत्र भरवाए और बताया कि कार्यकर्ता इस प्रकार के संकल्प पत्र घर-घर जाकर भरवाएंगे l कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, विनय जायसवाल, अभिनव ठाकुर, फुरकान अहमद, पिंकी रावत, दिनेश कुमार, यामीन अंसारी, विजय सूर्यांश एडवोकेट, सुरेंद्र राणा, जितेंद्र रावत, आशीष पुंडीर, कितेश जायसवाल, असद आरफी, रेखा रमोला, शशि चौहान रेशमा अंसारी, शमी प्रकाश लवलेश माटा, नवनीत जैन, अभिषेक चौहान,बीना चौहान, अफजल बेग, सूफी शरीफ, जाबिर, इमरान, सुरजीत सिंह, सुभाष पुंडीर, वीरेंद्र पोखरियाल, मानवेंद्र सिंह , बलजीत सिंह, सरदार सिंह, पम्मी देवी, बचित्तर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, संदीप भटनागर, महबूब अली, समून मिर्जा आदि ने भी संबोधित कियाl कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने कियाl

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा प्रत्येक युवा का कर्तव्य बन जाता है नशे के खिलाफ आवाज उठाएं नशा वह चीज है जो पूरी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिए किस प्रकार किसी भी प्रकार का वह बुरा है
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।