National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:54 am

Category: अंतर्राष्ट्रीय

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है l समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड के द्वारा विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफियां बांटी गई l प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में टीम प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराया तथा पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम को 2-1के अंतर से हराया l एकल महिला प्रतियोगिता का फाइनल जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की छात्राओं के मध्य खेला गया जिसमें लगन यादव ने महक को 2-1 से पराजित किया तथा पुरुष एकल में भी फाइनल मैच जसपाल राणा कॉलेज के छात्रों के मध्य खेला गया जिसमें आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से पराजित किया l प्रतियोगिता के इन मुकाबले में श्री सुमित जोशी, श्री वासु , श्री यशपाल सिंह कोहली , कुमारी रानी राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर पी0सी0 पैन्यूली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, छात्र संघ पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

Read More »