National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:10 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:10 am

मिशन शक्ति के तहत जहांगीरगंज पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

मिशन शक्ति के तहत जहांगीरगंज पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप मिशन शक्ति के 5 वें चरण में जनपद अम्बेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में , अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव के तत्वावधान में जहांगीरगंज पुलिस गांव- गांव में जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा , नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, को सफल बनाने हेतु चौपाल के माध्यम से महिलाओं में दृढ़ता व निर्भयता लाने हेतु चौपाल से जन जागरूकता का कार्य किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, दीवान व अन्य महिला कांस्टेबल ने ग्रामीणों को संबोधित किया । ग्राम पंचायत तेतरिया हकीमपुरखुर्द व वीरखेत में लोगों को सुरक्षा सम्मान स्वालंबन से संबंधित भिन्न-भिन्न सुविधाएं/ योजनाएं के संबंध में बताया गया। उक्त चौपाल में जहां जहांगीरगंज पुलिस जहां सुरक्षा संरक्षा शांति व्यवस्था के संबंध में जागरूक किया तो वहीं राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने अपने विभाग के विषय में विस्तृत जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ने सभी ग्रामीणों के बीच सरकार की योजनाओं व मिशन शक्ति के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि मिशन शक्ति को सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार का यह पांचवां चरण 22 सितंबर से 24 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा जिसमें मिशन शक्ति केंद्र, महिला पुलिस बीट, मिशन शक्ति कक्ष, महिला परामर्श केंद्र,के तहत जमीनी स्तर पर एक मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन के तहत कितनों पर कार्रवाई हुई इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।