National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 9, 2026 6:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 9, 2026 6:17 am

विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन

विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन

 

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर एवं विकास नगर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के अवसर पर एक आकर्षक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर हरबर्टपुर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, विकास नगर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा जी सहित विभु गोयल, विद्या जोशी, नेहा कोठारी, ज्योत्सना, उमा पुंडीर, शीतल, विनीत शर्मा ,वंदना , अश्विनी कुमार, नंदी बिष्ट, संभालती उनियाल आदि शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों तथा अभिभावकों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना और अच्छी पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। कहानी, साहित्य, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, प्रेरणादायक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सामग्री तथा बच्चों की रुचिकर पुस्तकों ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

पीटीएम में आए अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के साथ पुस्तक मेले का अवलोकन किया और उपयोगी पुस्तकों की सराहना की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदीं तथा शिक्षकों ने उन्हें अच्छी और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और ज्ञानवर्धन में सहायक होते हैं।

अंत में विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने कहा कि “पुस्तकें ज्ञान का अमूल्य भंडार हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” यह पुस्तक मेला विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *