National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 15, 2026 12:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 15, 2026 12:06 am

दून-पांवटा फोरलेन पर भाजपा नेत्री मधु चौहान की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल टली बड़ी अनहोनी

दून-पांवटा फोरलेन पर भाजपा नेत्री मधु चौहान की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल टली बड़ी अनहोनी

विकासनगर। दून-पांवटा फोरलेन मार्ग पर प्रतीतपुर के समीप भाजपा नेत्री मधु चौहान की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में मधु चौहान के कंधे में चोट लगी, जबकि कार चालक को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी धर्मावाला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अचानक कार के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।

घटना को देखने वाले लोगों ने कहा कि हादसा काफी गंभीर हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *