National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:44 pm

डीएम सविन बसंल की बड़ी कार्यवाही। 

डीएम सविन बसंल की बड़ी कार्यवाही। 

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने तथा घटना को छुपाने पर हुई कार्यवाही 

बीईओ सहसपुर को 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश जारी। 

डीएम के निर्देश पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने जारी किए आदेश। 

देहरादून दिनांक 19 दिसंबर 2024, (जि.सू.का) रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती, सहसपुर में 05.12.2024 को घटित घटना जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्राएं घायल हुई। उक्त घटित घटना की सूचना बीईओ द्वारा समयान्तर्गत उच्चाधिकारियों को नही देने, विद्यालय में घटना घटित होने के चार दिन बाद भी स्थलीय निरीक्षण नही करने, प्रधानाध्यापिका द्वारा कतिपय बार विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की सूचना के उपरांत भी विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु कोई कदम नही उठाने, घटना के चार दिन बाद विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु विलंब से आदेश निर्गत करने पर हुई कार्यवाही ।

घटना के कारण जनसमुदाय में विभाग प्रशासन की छवि धूमिल होने, बच्चों के जानमाल से खिलवाड़ करने, खण्ड शिक्षा अधिकारी के पदेन दायित्वों का निर्वहन नही करने के फलस्वरूप जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा दी गई थी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि। खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर रहते हुए अपने कार्य-दायित्वों के निर्वहन का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए वर्ष 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिनिर्गत की गयी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.