National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:58 am

भाजपा सदस्यता अभियान में नीरज सिंह के दाहिन दयाल हुए अंशुमान सिंह

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

भाजपा सदस्यता अभियान में नीरज सिंह के दाहिन दयाल हुए अंशुमान सिंह
विराट हो विचार हो समृद्ध का विस्तार हो l
विस्तारवादी सोच हो विस्तार की जय जयकार हो ।।

विश्व की सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश की पार्टी भाजपा केंद्र में हैट्रिक लगाने के बाद अब यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के दृष्टिगत, दिल्ली की कुर्सी को जाने वाले राजनैतिक कॉरिडोर यूपी में एकाधिकार स्थापित के मोड पर है। जिसके लक्ष्य की प्राप्ति में अवध क्षेत्र के भाजपा सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक राजनाथ सिंह के छोटे सुपुत्र नीरज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है और उसको अमली जामा पहनाने में नीरज सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान में एंड़ी चोटी का जोर लगा दिए हैं। अम्बेडकर नगर में उनके सहभागी रहे युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह जिनके सहयोग से उन्होंने महमदपुर ओद्दरपुर और मुंडेहरा निषाद बस्ती में भाजपा सदस्यता अभियान मिशन को उन्होंने पूरा किया। भाजपा सदस्यता अभियान मिशन को पूरा करने के बाद उन्होंने अंशुमान सिंह के घर जलपान भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, उनके बीच नीरज सिंह ने बताया कि यह भाजपा सदस्यता अभियान एक मिशन है इस सदस्यता अभियान से हर एक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर एक नागरिक को पांच किलो राशन मुहैया करा रही है, । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी के एजेंडे में देश सर्वोपरि है और इस देश के हर नागरिक को बराबर सम्मान, स्वाभिमान व सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्टी की है। भाजपा सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक अवध क्षेत्र नीरज सिंह ने कहा कि इस भाजपा सदस्यता अभियान में सभी लोग जुड़कर मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। महमदपुर ओद्दरपुर में नीरज सिंह व अंशुमान सिंह ने दर्जनों घर जाकर जनसंपर्क किये और सैकड़ों लोगों को संबोधित भी किये। इसके बाद बूथ नंबर 372 मुंडेहरा निषाद बस्ती में भी दर्जनों निषादों के घर को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत लोगों को जोड़ा गया । इसके बाद नीरज सिंह मसोढ़ा स्थित अंशुमान सिंह के निजी आवास पर पहुंचे यहां जलपान के बाद बूथ अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजक व प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी व उनको इस अभियान का उद्देश्य, सदस्यता बढ़ाने व सफलता का मूलमंत्र दिया गया। इस दौरान पूरे अभियान के तहत युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह उनके दाहिन दयाल रहे । अंशुमान सिंह ने बताया कि माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र नीरज सिंह को जो ज़िम्मेदारियां पार्टी द्वारा दी गई है उसमें मैं नीरज सिंह के सहयोग में कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगा। अंशुमान सिंह ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान में बड़े भाई व हमारे मार्गदर्शक नीरज सिंह के साथ लोग काफी उत्साहित रहे और इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, शत् प्रतिशत यह अभियान सफल रहा।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.