National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:07 pm

कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार; चिकित्सालय को हैंडओवर; पार्किंग में स्वतः ही सहजता से पार्क होने लगे डॉक्टरर्स, नर्सेस के वाहन

मा0 सीएम की प्ररेणा से जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास

देहरादून 25 जून, 2025 जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा रही है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। शुरूआती चरण में यह जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की स्टॉफ पार्किंग, तिब्बती मार्केट, परेडग्रांउड में तैयार की गई हैं। कोरोनेशन में पार्किंग संचालन के लिए तकनीकि आपरेटर भी दे दिया गया है, जो पार्किंग को आपरेट कर रहा है। इन पार्किंग के तैयार होने से जहां जनमानस को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी वहीं शहर को जाम से भी निजात मिलेगा। परेडग्राउड पार्किंग क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट 132 वाहन तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता की पार्किंग है। यह पार्किंग बहुत छोटे स्थान पर बनाई जा सकती है, तथा इन्हे अनयंत्र स्थलों पर स्थानान्तरित भी किया जा सकता है।

मा0 मुख्यमंत्री के आधुनिक सुविधायुक्त उत्तराखण्ड के विजन को मूर्तरूप देता जिला प्रशासन

जिला प्रशासन डीएम की अगुवाई में मा0 मुख्यमंत्री के आधुनिक सुविधायुक्त उत्तराखण्ड के विजन को मूर्तरूप देने में जुटा है। इसी क्रम में कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार कर चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई पार्किंग में डॉक्टर्स एवं नर्सेस के वाहन स्वतः ही सहजता से पार्क होने लग गए हैं। साथ तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी तैयार हो गई है, इन तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे।

ओटोमेटेड पार्किंग आपरेटिंग को तैनात किए 02 कुशल तकनीकि आपरेटर; जिला प्लान से दिया जाएगा बीमा कवर भी

ओटोमेटेड पार्किंग आपरेटिंग के लिए 02 कुशल तकनीकि आपरेटर की तैनाती कर दी गई है तथा जिला योजना से बीमा कवर दिया जाएगा। कोरोनेशन में स्टॉफ के लिए आटोमेटेड पार्किंग बनने से मरीजों-तीमारदारों की पार्किंग में इजाफा हो गया है। तथा भू- पार्किंग पर अतिरिक्त वाहन पार्क की जगह भी मिल गई है। जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास है। इस तरह की पार्किंग से शहर को जाम से निजात मिलेगा।

टेस्टिंग,ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों की पार्किंग स्पेस में इजाफा

डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध रहेगा तथा अन्य स्थानों पर भी इस तरह की पार्किंग निर्माण की संभावना की ओर एक सफल कदम के तौर पर देखा जा रहा है। शहर में इस प्रकार की छोटी पार्किंग से जहां शहर में जनमानस को पार्किंग की सुविधा मिलेगी वहीं शहर में यातायात दबाव भी कम होगा।

तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी हैं तैयार, तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द करेंगे जनमानस को समर्पित

 

कोरोनेशन में स्टॉफ के लिए आटोमेटेड पार्किंग बनने से बढी पार्किंग सुविधा; भू- पार्किंग पर मिली अतिरिक्त वाहन पार्क की जगह

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।