National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:46 pm

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में नमामि गंगे का दो दिवसीय सेमिनार

        विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में नमामि गंगे के तत्वधान में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारत की नदी प्रणालियाँ देश की जलवायु, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन नदियों का वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक महत्त्व है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ आनन्द सिंह उनियाल ने जीवन दायिनी मां गंगा के महत्व को बताया एवं सभी से जल की बर्बादी को रोकने एवं उसकी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी ने की। डॉ नेगी ने कहा कि हमें अपनी नदियों का संरक्षण और सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि हमारी भावी पीढ़ियों को भी उनका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक डॉ आर पी बडोनी, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित डॉ हर्षवंती बिष्ट, डॉ डी पी उनियाल ज्वाइंट डायरेक्टर यू कॉस्ट, उच्च शिक्षा सलाहकार के डी पुरोहित, डॉ विनोद डोबरियाल, डॉ मधु थपलियाल, निधि सेमवाल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार, चीफ प्रॉक्टर डॉ रोशन लाल केष्टवाल एवं विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में एनएसएस के स्वयंसेवी, एनसीसी के केडेट्स सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.