*सेपियंस स्कूल में राष्ट्रनिर्माण, चरित्र निर्माण एवं स्वावलंबन का संदेश* द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी एवं प्रेरणाप्रद विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भरता के संस्कारों को विकसित करना रहा। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं नेशनल कैरेक्टर बिल्डिंग कैंपेन के निदेशक श्री रविंद्र कुमार सैनी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान ने विद्यार्थियों को सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्तरदायित्व के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तम चरित्र के निर्माण तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभा में आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के निदेशक तथा स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्री रघुनाथ सिंह जी की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना केवल खरीदारी का विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में ‘मैं नहीं, हम’ की भावना, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प जागृत किया। सभा का वातावरण राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रेरक विचारों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया। इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, मानसी, पारुल, वंदना आदि के साथ समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे
सेपियंस स्कूल में राष्ट्रनिर्माण, चरित्र निर्माण एवं स्वावलंबन का संदेश
द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी एवं प्रेरणाप्रद विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भरता के संस्कारों को विकसित करना रहा।
इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं नेशनल कैरेक्टर बिल्डिंग कैंपेन के निदेशक श्री रविंद्र कुमार सैनी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान ने विद्यार्थियों को सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्तरदायित्व के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तम चरित्र के निर्माण तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सभा में आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के निदेशक तथा स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्री रघुनाथ सिंह जी की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना केवल खरीदारी का विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दोनों विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में ‘मैं नहीं, हम’ की भावना, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प जागृत किया। सभा का वातावरण राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।
विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रेरक विचारों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया।
इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, मानसी, पारुल, वंदना आदि के साथ समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे
Post Views: 11