National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 18, 2026 5:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 18, 2026 5:48 pm

चकराता में सड़क से 30 मीटर नीचे पलटा बोलेरो कैंपर, नौ घायल

चकराता में सड़क से 30 मीटर नीचे पलटा बोलेरो कैंपर, नौ घायल

 

चकराता, 18 अगस्त। चकराता क्षेत्र में सप्लाई तिराहे के पास मंगलवार को एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में जा पलटा। हादसे में वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चकराता पुलिस, एसडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस के अनुसार बोलेरो कैंपर संख्या UK15TA-0371 को 28 वर्षीय अमित चौहान पुत्र रूपचंद, निवासी ग्राम कुनावा, तहसील चकराता चला रहे थे। वाहन कुनावा से विकासनगर की ओर जा रहा था। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

घायलों में शेर सिंह (78), अमित चौहान (28), राम सिंह (40), अनिल तोमर (35), कलमू (65), संगतराम (13), शीला (32), शिवाश (3) और संतोष (9) शामिल हैं। सभी घायल चकराता तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।

 

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *