National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 8, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 8, 2026 3:09 pm

“हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में हुआ पौधारोपण

 

 

“हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में हुआ पौधारोपण

चकराता

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को “हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर, शिक्षक युद्धवीर सिंह राय, जगत सिंह, चेतन प्रसाद सेमवाल एवं मनोज कुमार सहित वन विभाग कोटिकनासर रेंज के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं संतुलित बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *