National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 3:09 pm

8400 वर्ग फुट का मंच, 250 कलाकार! यहां मंचित होगा एशिया का सबसे बड़ा नाटक

साईप्रसाद महिंद्रकर
कोल्हापुर: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म, सीरियल और ड्रामे को हमेशा से दर्शकों का प्यार मिलता रहा है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के हर जिले में उन पर आधारित महानाट्यम की प्रस्तुति करवाई जा रही है. ऐसे में पूरे प्रदेश के लोग अपने प्रिय शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित नाटक देख सकेंगे. यह नाटक पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं. जनवरी के पहले हफ्ते में कोल्हापुर के लोग भी लगातार तीन दिनों तक महानाट्य का आनंद ले सकेंगे.

इस नाटक का नाम शिवगर्जना है. महानाट्य कोल्हापुर के भूमिपुत्रों द्वारा मंचित किया जा रहा है. कोल्हापुर में भूमिपुत्र के इस भव्य नाटक के पूरे भारत में हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में 85 बार मंचन हो चुका है. इतना ही नहीं भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी इस भव्य नाटक का आनंद ले चुके हैं. यह महाकाव्य नाटक रेनू यादव द्वारा लिखित और स्वप्निल यादव द्वारा निर्देशित है.

निर्देशक स्वप्निल यादव ने बताया कि महानाट्य 12वीं शताब्दी से लेकर शिवाजी महाराज के जन्म तक और शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक का संपूर्ण इतिहास प्रस्तुत करता है. इस नाटक में करीब 250 कलाकारों के साथ-साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए 140 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा भव्य सेट तैयार किया गया है. यानी यह मंच करीब 8400 वर्ग फुट का होगा. राज्याभिषेक समारोह के दौरान शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी. साथ ही दर्शकों को इस भव्य नाटक में लोक नृत्य और लोक कला का संयोजन भी देखने को मिलेगा.

शिवगर्जना का मंचन 5, 6 और 7 जनवरी 2023 को कोल्हापुर के गांधी मैदान में किया जाएगा. यहां प्राथमिकता के आधार पर लगभग आठ से दस हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इस भव्य नाटक के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों सहित गैर सरकारी सदस्यों की एक समिति बनाई है. नाटक के लिए प्रवेश नि:शुल्क है.

Tags: Chatrapati Shivaji

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।