National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:19 am

7.45 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्तो को मय घटना में प्रयुक्त मो0सा0 के साथ किया गया गिरफ्तार

 

थाना विकासनगर पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही में 7.45 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्तो को मय घटना में प्रयुक्त मो0सा0 के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु तथा खण्डहर व सुनसान जगहों पर लगातार चैकिंग करने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना विकासनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 1/1/2026 की रात्रि समय करीब -21.25 बजे में चैकिंग के दौरान स्थान आसन बैराज से कुंजा जाने वाले रास्ते पर विकासनगर क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को 7.45 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन किये जाने पर मय वाहन मो0सा0 संख्या – UK16 -4466 के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना विकास नगर में धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की हम यह स्मैक हम राहगीरों को बेचने के लिए लाये थे। स्मैक बेचकर हमें अच्छा मुनाफा होता है किन्तु पुलिस ने हमें पकड लिया।

नाम पता अभियुक्त-

01- शाहरुख पुत्र यासीन निवासी ग्राम छरबा लांघा रोड थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 30 वर्ष

02- सलमान पुत्र श्री अदरीश निवासी ग्राम छरबा रेडा पुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 30 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

विवरण

01-7.45 ग्राम अवैध स्मैकबरामदगी

02-वाहन संख्या- UK16 -4466 मो0सा0

 

पुलिस टीम

1-उ0नि0 विवेक भण्डारी चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

2-कानि0 45 रजनीश कुमार कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

3- कानि0 1198 राजकुमार कोतवाली विकासनगर जिला देहारदून।

4-कानि0 646 गौरव कुमार कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।