National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:39 pm

सहसपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

कोतवाली डोईवाला, देहरादून पुलिस 

 

सहसपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

तस्कर से 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

 

मा0 मुख्य मंत्री उतारखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर पर पूर्व से गठित पुलिस टीम को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । गठित टीम द्वारा उपरोक्त अनुक्रम मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम जुर्म जरायम तथा चैकिंग अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब एंव आकस्मिक चैकिग के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक अभियुक्त से 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास 

1. मु0 अ0 सं0 280/22 धारा 8/21/60 ndps एक्ट थाना सहसपुर 

2. मु0 अ0 सं0 192/24 धारा 8/20 ndps एक्ट थाना सहसपुर 

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 

 

राकिब पुत्र उम्रद्दीन निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर , देहरादून, उम्र 32 वर्ष ।

 

बरामदगी विवरण

 

 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद ।

 

 मूल्य- 2,00,000 रू0

 

पुलिस टीम

 

01- उ0नि0 श्री राजीव धारीवाल

02- अपर उप निरीक्षक अरविन्द कुमार

03- हेड कानि0 डबल सिंह

04_ कानि 0 राजवीर।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।