National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:04 pm

हिमाचल के उद्योग मंत्री के विधानसभा का एक ऐसा स्कूल जहां 11वीं ओर 12वीं कक्षा के लिए नहीं एक भी शिक्षक

प्रीति चौहान पांवटा साहिब

गिरिपार की दूर दराज सखोली पंचायत के गांव ढ़ांग रूहाना में पिछले तीन सालों से कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। इतना ही नहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ांग रुहाना में प्रधानाचार्य का पद भी खाली पड़ा है। 2022 में उच्च विद्यालय से राजकीय वरिष्ठ विद्यालय बने इस स्कूल की ओर सरकार कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर एसएमसी और स्थानीय ग्रामवासी कई बार एसडीएम, डिप्टी डायरेक्टर जिला सिरमौर सहित उद्योग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री से भी मिल चुके हैं। मगर ग्रामीणों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

हिमाचल के उद्योग मंत्री के विधानसभा का एक ऐसा स्कूल जहां 11वीं ओर 12वीं कक्षा के लिए नहीं एक भी शिक्षक

इस बारे में एसएमसी के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन सालों से वे लगातार शिक्षा विभाग के दफ्तरों और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के चक्कर काट चुके हैं। मगर उनके इस गंभीर विषय को अनदेखा किया गया। साथ ही उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि ग्रामीणों में उद्योग मंत्री को लेकर भी खासा रोष है। उन्होंने कहा कि नेता केवल वादे करते हैं और वोट मांगने आते है लेकिन जनता की किसी भी समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है।

 

साथ ही इस बारे में स्थानीय निवासी गोपाल ठाकुर ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस स्कूल में एक भी अध्यापक नहीं है। ग्रामीणों की ओर से जो भी बन पाया वह उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का यही व्यवस्था परिवर्तन है जहां स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकार में डाला जा रहा है।

ग्रामीण बोले उद्योग मंत्री का पंचायत में आने पर करेंगे बहिष्कार

मित्र देवी ने कहा कि ग्रामीण खेती बाड़ी कर गुजर बसर करते हैं। और इसी से ही बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके पास इतने संसाधन नहीं है कि अपने बच्चों को निजी स्कूलों या दूर दराज स्कूलों में भेज सके। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनके स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति करें।

इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार, गोपाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, अतर सिंह, गुमान सिंह, भगवान सिंह, बालक राम, जगपाल शर्मा, जगदीश शर्मा,रमेश शर्मा, गीता राम, मनोज ठाकुर, सतीश कुमार, बाबू राम, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, तपिंदर शर्मा, सुरेश पुंडीर, मीरा देवी, कौशल्या देवी, मित्रा देवी, भागो देवी, कांता देवी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *