National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:26 pm

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर का गौरव: शतरंज टूर्नामेंट में जीत और एनसीसी शिविर में सफलता

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर का गौरव: शतरंज टूर्नामेंट में जीत और एनसीसी शिविर में सफलता

 

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर ने खेल और राष्ट्रीय सेवा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर अपना परचम लहराया है। वीर अर्जुन स्कॉलर्स अकादमी में आयोजित दूसरे जानकी प्रसाद कबूल चंद ओपन अंतर्विद्यालिय त्वरित शतरंज टूर्नामेंट और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर ने शतरंज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कूल ट्रॉफी अपने नाम की । छात्रों की उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:

दीप्तांशु वर्मा – सबसे कम आयु खिलाड़ी पुरस्कार   

अन्वेषा उनियाल – अंडर-11 श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा 500 रुपए का नकद पुरस्कार

रुद्र प्रताप सिंह – अंडर-15 श्रेणी में तीसरा स्थान तथा 650 रुपए का नकद पुरस्कार

कार्तिक ठाकुर – अंडर-15 श्रेणी में आठवां स्थान   

सौम्य वर्मा – अंडर-19 श्रेणी में पहला स्थान तथा 1000 रुपए का नकद पुरस्कार

शिवांशु मिश्रा – अंडर-19 श्रेणी में दूसरा स्थान तथा 750 रुपए का नकद पुरस्कार

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने खुशी जताते हुए कहा, “यह सफलता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का नतीजा है। हमारे शतरंज खिलाड़ियों तथा शतरंज कोच रमणीक सिंह ने हमें गर्व महसूस कराया है।”

 

साथ ही विद्यालय के कक्षा दसवीं के होनहार छात्र अनुष्का पुंडीर और देवांश भट्ट ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में उत्तराखंड का परचम लहराया। शिविर में उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की मिसाल पेश की।

29 उत्तराखंड बटालियन देहरादून यूनिट से जुड़े देवांश और अनुष्का को लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह (महानिदेशक, एनसीसी) और कर्नल रणजीत नारायण (सेक्रेटरी, आरडीसी) द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। यह विद्यालय तथा विद्यार्थियों के माता-पिता के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

विद्यार्थियों ने शतरंज और एनसीसी दोनों क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठता साबित कर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का नया मानक स्थापित किया है। स्कूल परिवार ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, रमणीक, निशा चौहान तथा वंदना व समस्त शिक्षक गण मौजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।