National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:29 pm

सेपियंस स्कूल के छात्रों ने शब्दार्थ 3.0 एवं शतरंज प्रतियोगिता में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

सेपियंस स्कूल के छात्रों ने शब्दार्थ 3.0 एवं शतरंज प्रतियोगिता में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

*उत्तरांचल विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज देहरादून* की युवा संसद समिति द्वारा आयोजित *शब्दार्थ 3.0 अंतरराज्यीय युवा संसद एवं मॉडल संयुक्त राष्ट्र महासभा* में सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर से 30 विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान विषय की विभागाध्यक्ष श्री मती आशा गुसाई तथा विकासनगर के सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका नेहा सिंह तथा आकांक्षा काला के नेतृत्व में 22 छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित, प्रेरित तथा प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम में आरक्षण पर विशेष रूप से (जाति आधारित आरक्षण) पर चर्चा की गई। साथ ही भारत, चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक परिस्थितियों को मोडल यूनाइटेड नेशन में भी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शनों ने व्यापक प्रशंसा अर्जित की साथ ही उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफियाँ और मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया जो इस प्रकार है –

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर से मानस गोयल ने तीसरी रैंक प्राप्त कर “ऑनरेबल मेंशन” अवार्ड प्राप्त किया। साथ ही, मानस को सबसे कम उम्र के प्रतिभागी के रूप में भी सराहा गया।

दिव्यंका ने 5वी रैंक प्राप्त कर “ऑनरेबल मेंशन ” अवार्ड जीता ।

सेपियंस विद्यालय विकास नगर से आर्यन डिमरी ने आनरेबल मेंशन मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

ओजस्विनी ने स्पेशल मेंशन मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

अंशिका ने हाई कमेंडेशन मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

विशेष उपलब्धि

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर को “एवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन” और “एवार्ड ऑफ बेस्ट डेलीगेशन” से भी सम्मानित किया गया।

अंशिका ने मॉक पार्लियामेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सेपियंस परिवार को गौरवान्वित किया।

 

साथ ही द्रोणा पब्लिक स्कूल में आयोजित *शतरंज प्रतियोगिता* में सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में रुद्रांश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, जूनियर वर्ग में कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वही सेपियंस विद्यालय विकास नगर के नमन थापा ने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार को इन उपलब्धियों पर गर्व है और भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा है।

विद्यालय सचिव श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ने भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।