National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 13, 2026 6:42 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 13, 2026 6:42 am

सेपियंस विद्यालय में एन सी सी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन

सेपियंस विद्यालय में एन सी सी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में कक्षा 8 और 9 के छात्रों का एनसीसी की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमे 74 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया को 29 यूके बटालियन एनसीसी ट्रेनर हवलदार अजय सिंह तथा हवलदार पारस थापा की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का विभिन्न व्यायामों जैसे 1200 मीटर की दौड़, पुशअप्स, सिट अप्स तथा विद्यार्थियों के कद और भार के माध्यम से शारीरिक परीक्षण किया। तत्पश्चात उनकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई और इनके आधार पर ही परिणाम घोषित किया गया । इनमें कुल 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिसमें 18 लड़के और 06 लड़कियों का एनसीसी की भर्ती के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में थर्ड ऑफिसर श्रीमती निशा चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *