National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 11:17 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 11:17 pm

सुबोध गोयल बने भारतीय वैश्य महासंघ (पछवादून) के महामंत्री

सुबोध गोयल बने भारतीय वैश्य महासंघ (पछवादून) के महामंत्री

 

उत्तराखंड देहरादून

डाकपत्थर के पूर्व प्रधान तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध गोयल जी को भारतीय वैश्य महासंघ की पछवादून ईकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उन्हें महामंत्री बनाया गया है। सुबोध गोयल का सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रहा है। वे जन जागरण समाजसेवी संस्था के माध्यम से वर्षों से सामाजिक सेवा करते आए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में वे राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। बीते 20 वर्ष से वे वैश्य समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने महासंघ और पछवादून इकाई के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे महासंघ के उद्देश्यों को पूरा करने में हर संभव सहयोग देंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *