National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:47 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:47 pm

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ली देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक।

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ली देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक।

केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

शिक्षा के विकास के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों को सराहा।

उत्तराखंड देहरादून 

मा0 सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सोमवार को राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर गुणवत्ता के साथ जनहित की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

मा0 सांसद ने निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और जल जीवन मिशन की अधिकांश शिकायतों को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित समाधान करें। पीएमजीएसवाई की सड़कों पर पानी निकासी के साथ सड़कों को गड् मुक्त बनाया जाए।

सांसद ने कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने और समय पर उनको पोषण आहार किट उपलब्ध कराते हुए उनकी देखरेख करने पर भी जोर दिया। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जो देनदारियां शेष है, उनका त्वरित भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में जो भी विकास योजनाएं बनाई जाती है, उन योजनाओं की जानकारी जन प्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए।

मा0 सांसद ने जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा सर्व शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, सर्व शिक्षा, पीएम पोषण, एनएचएम, स्मार्ट सिटी, दूर संचार, डिजिटल इंडिया, पीएम स्वरोजगार, बाल विकास, समाजिक सहायता, पीएम कृषि एवं सिंचाई, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास एवं अन्य केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की।

बैठक में विधायकों एवं समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याएं समिति के समक्ष रखी और उनका त्वरित निराकरण करने की बात कही।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने मा0 सांसद को जिले में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि पीएमजीएसवाई द्वारा 19 स्वीकृत सड़कों में से 09 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत 129538 एफएचटीसी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 21 प्रोजेक्ट में से 20 पूरे हो गए है और ग्रीन बिल्डिंग का काम प्रगति पर है। जिले में 350 आंगनबाड़ी भवन में से 178 का निर्माण पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य 1330 में से 1297 आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 33 प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास शहरी के अंतर्गत 1101 में से 837 पूर्ण और 231 भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, दिशा समिति के सदस्य वंदना बिष्ट, दिव्या राणा, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.