National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 8:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 8:51 pm

श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकास नगर के द्वारा किया गया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

आज दिनांक 26/04/2025 को श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय विकास नगर द्वारा कोतवाली विकासनगर का अर्द्ध वार्षिकनिरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना भवन एवं थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह , आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया, जिनका रखरखाव सही का पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों का निरीक्षण किया गया । मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व निलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अश्लाह खोलने और जोड़ने के संबंध में मौजूद कर्म गणों से पूछताछ कर खुलवाये गए तथा नियमित अस्लाह खोलने –जोडने का अभ्यास करने हेतु सभी अधि0/कर्म0गणों को निर्देशित किया गया। 

थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु थाने में उपस्थित सभी कार्यालय कर्म0गणों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया

निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |

वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों जिसमें वाछितों व इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंटो, एनडीपीएस से संबंधित अपराधियों की धर पकड़ ,मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी करवाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.