National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:20 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:20 pm

शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाओं का दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाओं का दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

 विकास नगर। 1 मई।जौनसार बावर के क्यावा गांव में 1 नवंबर 1920 को जन्मे वीर शहिद केसरी चंद के जीवन पर आधारित विभिन्न घटनाओं का उत्तराखंड दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। शहीद केसरी चंद का प्रारंभिक जीवन, पढ़ाई लिखाई एवं देश की उस समय की स्थिति और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों की कहानी दूरदर्शन पर 3 मई को प्रसारित होगी।

शहीद केसरी चंद के जीवन पर आधारित विभिन्न घटनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए दूरदर्शन पर हुए साक्षात्कार में शहीद केसरी चंद के भतीजे टी.आर शर्मा ने कहा है कि मुझे प्रारंभिक दौर की वह घटनाएं याद है जब शहीद केसरी चंद अपने पढ़ाई के साथ-साथ गांव की खेती बाड़ी के कार्य भी करते थे। उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश हुक्मरान लोगों को बेवजह परेशान करते थे। उन घटनाओं का वह खुलकर विरोध रोध करते थे, शहीद केसरी चंद बाल्यकाल से ही निर्भिक व देशभक्त थे। उन्होंने पढ़ाई के दौरान भी अनेक ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ थी। टी.आर शर्मा ने केसरी चंद के जीवन पर आधारित अनेक घटनाओं का उल्लेख किया।

उत्तराखंड जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने शहीद केसरी चंद पर आधारित “हिंद सिपाही” कविता के कुछ अंश प्रस्तुत किये। श्री शर्मा ने कहा कि ‘हिन्द सिपाही’ पुस्तक 1945 में सुप्रसिद्ध जन कवि मेरे पिता स्वर्गीय पंडित शिवराम जी द्वारा लिखी गई थी। इस पुस्तक पर उन्होंने केसरी चंद के बाल्यकाल, ब्रिटेनकालीन देश की स्थिति का उल्लेख किया है, और जब केसरी चंद को फांसी पर चढ़ाया गया उस समय कौन-कौन लोग उपस्थित थे। ब्रिटिश हुकूमत चाहती थी कि शहीद केसरी चंद यदि माफ़ी मांगेंगे तो वह उन्हें माफ कर देंगे परंतु केसरी चन्द ने ऐसा नहीं किया। यह तमाम वर्णन ‘हिंद सिपाही’ पुस्तक में उल्लेख गया है।

दूरदर्शन में हुए साक्षात्कार में गढ़ बैराट के संपादक भारत चौहान ने कहा कि हालांकि वीर शहीद केसरी चंद पर आधारित दूरदर्शन, आकाशवाणी में विभिन्न साक्षात्कार हुए हैं परंतु शहीद केसरी चंद के भतीजे टीआर शर्मा जो 90 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, उनके द्वारा शहीद केसरी चंद के बारे में बहुत सारी वह जानकारियां दी जो लोगों को नहीं थी। जन कवि स्वर्गीय पंडित शिवराम द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंद केसरी’ के बारे में विस्तार से उनके पुत्र मूरत राम शर्मा ने चर्चा वार्ता की।

श्री चौहान ने कहा कि दूरदर्शन के साक्षात्कार में अनेक ऐसी जानकारियां भी श्रोताओं को उपलब्ध होगी जिससे वह अभी तक अनभिज्ञ थे और युवा पीढ़ी शहीद केसरी चंद के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के लिए हर योगदान देने के लिए तैयार हो जिससे देश की सीमाएं व देश का सम्मान हमेशा बना रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।