National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 8:22 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 8:22 pm

विज्ञापनों की बंदरबांट में सरकार लूटा रही करोड़ों रुपए- मोर्चा 

 सरकार अपनी छवि चमकाने के लिए पानी की तरह बहा रही पैसा ! 

सूचना विभाग कदमताल करने को मजबूर ।

सेटिंग -गेटिंग/ कमीशन खोरी के आधार पर हो रही विज्ञापनों की बंदरबांट ।

मंत्री /विधायकों के समाचार पत्रों- न्यूज़ चैनल्स की भी हो रही बल्ले- बल्ले ।

इस महाघोटाले को न्यायालय ले जाएगा मोर्चा ।

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार अपनी छवि चमकाने/ तुष्टिकरण के लिए एवं सरकार का भ्रष्टाचार व असफलता जग जाहिर न हो, इस साजिश के तहत नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए झूठे विज्ञापनों पर पानी की तरह बहा रही है,जिसके चलते उन समाचार पत्रों / न्यूज़ पोर्टल्स/ टीवी चैनल्स को को विशेष प्राथमिकता दी जाती है, जो भ्रष्ट सरकार का गुणगान करते हैं तथा उनके इशारे पर न्यूज़ छापते हैं,वहीं इसके विपरीत ईमानदारी/ निर्भीकता से काम करने वाले समाचार पत्रों/ न्यूज़ चैनल्स/ पोर्टल्स आदि के साथ भेदभाव किया जाता है, जैसा कि सूत्र बताते हैं |

इस कमाई के खेल में बड़ी तादाद में कमीशन खोरी का भी खेल चल रहा है, जो जितनी ज्यादा कमीशन देगा, उसको उतना ज्यादा विज्ञापन दिया जाएगा ।इस खेल के चलते सरकार और उसके अधिकारी तिहरी कमाई कर रहे हैं, एक तो कमीशन खोरी से मोटी रकम हासिल हो जाती है, दूसरा झूठी वाह-वाही भी हो जाती है और तीसरा समाचार पत्र वाले भी खुश हो जाते हैं । नेगी ने कहा कि आखिर शासन/ महानिदेशालय में बैठे अधिकारी क्यों अपनी नौकरी दांव पर लगा रहे हैं ! देखने- सुनने में आया है कि बहुत से अखबार, न्यूज पोर्टल्स और मैगजीन, जिनके पास आरएनआई तक नहीं है, सेटिंग- गेटिंग के आधार पर करोड़ों रुपए के विज्ञापन ले रहे हैं।

कुछ न्यूज़ चैनल्स, जिनको पर्दे के पीछे से मंत्री और विधायक चला रहे हैं, उनको सरकार विशेष रूप से विज्ञापन जारी कर रही है । सरकार के दबाव में अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं । जनहित से संबंधित न्यूज़ जनता तक पहुंच ही नहीं रही हैं, सिर्फ सरकार की झूठी उपलब्धियां का बखान किया जाता है ।

सबसे ज्यादा धांधली न्यूज़ चैनल्स कर रहे हैं, जो झूठे शपथ पत्र दाखिल करते हैं और चैनल सूचीबद्ध होने के उपरांत झूठे शपथ पत्र दाखिल करने वाले को संस्था में बाहर निकाल देते हैं, लेकिन सूचना विभाग से उन्हीं शपथ पत्र के आधार पर विज्ञापन लेते हैं ताकि पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई से बचे सकें।

ऐसा ही बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल के बारे में सूचना मिल रही है | जनता के खून पसीने की कमाई ऐसे लुटाई जा रही है, जैसे इनके पूर्वज छोड़ कर गए हों । मोर्चा इस महाघोटाले को लेकर बहुत जल्द मा. उच्च न्यायालय की शरण लेगा, जिससे सरकार और उसके अधिकारी बेनकाब हो सकेंगे| पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.