National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:36 pm

लोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने बोला हल्ला ।

लोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने बोला हल्ला ।

समुदाय विशेष के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही सरकार ।

सिर्फ मुस्लिम समुदाय को बना रही सरकार निशाना ।

क्या प्राइवेट विद्यालयों/ सरकारी भवनों एवं अन्य के खिलाफ कार्यवाही का दम है सरकार में !   

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समुदाय विशेष से जुड़े लोगों द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने एवं सरकार द्वारा समुदाय विशेष के हितों पर कुठाराघात/ शोषण के खिलाफ तहसील घेराव /प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायब नाजिर श्री अभिनय को सौंपा | नेगी ने कहा कि पिछले कुछ समय से हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार जनता का ध्यान बाँटने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सिर्फ समुदाय विशेष को निशाना बनाकर उनके मकतबों/मदरसों को पंजीकरण के नाम पर उत्पीड़न एवं विकास प्राधिकरणों के जरिए नोटिस जारी करने व पर्याप्त समय दिए बगैर उनको सील करने की कार्यवाही कर रही है, जोकि सरकार का दोहरा मापदंड है, अन्याय है | व्यवस्था है कि दीनी तालीम देने वाले मकतबों को पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होती | सरकार को चाहिए कि बगैर नक्शा पास कराये संचालित इन मकतब/ मदरसों को नक्शा पास कराने हेतु समुचित अवसर प्रदान करना चाहिए |अगर इनके द्वारा नक्शा नहीं पास कराए जाते तो सरकार कोई भी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है, लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं | इसके साथ-साथ इनमें अध्यनरत छात्रों का हित भी सरकार को देखना चाहिए | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो समुदाय विशेष से इतर बगैर नक्शा पास कराये संचालित प्राइवेट विद्यालयों(कॉन्वेंट स्कूलों) सरकारी भवनों/ सरकारी विद्यालयों/ आंगनबाड़ी केंद्रो, चाहे वो निजी या सरकारी भवनों में संचालित हैं, क्या उनको भी सरकार नोटिस जारी करने व सील किए जाने की कार्रवाई करने का दम रखती है ! बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली है | मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि समुदाय विशेष के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही व दोहरा मापदंड अपनाने को लेकर सरकार पर चाबुक चलाने का काम करे | घेराव/ प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पँवार, हाजी आरिफ, प्रधान अयूब हसन, मोहम्मद इस्लाम, जमाल खान, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, जाबिर हसन, दिलबाग सिंह, फतेहआलिम, अशोक चंडोक, मौलाना शाबान, मुमसाद ,मुफ्ती असद, कारी आबिद, कारी शहजाद, साजिद, जुनैद, विजय राम शर्मा, राम सिंह तोमर, हाजी असद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद फारूक, सलीम मुजीबुरहमान, कुंवर सिंह चौहान, अनुपम कपिल, महेंद्र भंडारी, रूपचंद, निशा खातून, सायरा बानो, सरोज गांधी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, संजय गुप्ता, जीशान, प्रोबीर दास, गयुर्, अकरम सलमानी, यूनुस, अमित जैन, रहबर अली, मन्नान, विनय गुप्ता, विनोद जैन, महेंद्र सिंघल, विनय गुप्ता, बिल्लू गिल्बर्ट , समून, गफूर, मनीष नेगी, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.